






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2023। आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त को पूर्ण होने के साथ ही धूमधाम से घर घर मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान देशवासियों से किया है। डाक विभाग द्वारा तिरंगा उपलब्ध करवाए जा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में पोस्ट मास्टर रामकिशन तिवाड़ी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में स्थित पोस्टऑफिस की मुख्य ब्रांच व कालूबास शाखा सहित गांवा में स्थित 29 शाखाओं में तिरंगे मिल रहें है। हर घर तिरंगा योजना में आज रविवार को भी सभी शाखाएं खुली है और प्रत्येक नागरिक अपने घर पर फहराने के लिए तिरंगा 25 रूपए में खरीद सकता है। बता देवें अंचल में 15 अगस्त का उत्साह नजर आने लगा है। गांव ठुकरियासर में जीएसएस पर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की आकर्षक तैयारी नजर आई है। यहां कार्यरत कार्मिक शंकरलाल मेघवाल व बंशीलाल वर्मा ने अपने निजी खर्च से पूरे जीएसएस को तिरंगे के रंग में रंग दिया है। आते जाते हर कोई एक ग्रामीण व राहगीर रूक कर इसे निहारते हुए सराहना कर रहें है। शंकरलाल ने बताया कि हमारे मन में आजादी के अमृत महोत्सव पूर्ण होने का उत्साह है और स्वप्रेरणा से ये कार्य किया है जिससे गांव में स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह व सम्मान बढ़ सकें। सरपंच अमराराम गांधी व सरस सेना अध्यक्ष हनुमानसिंह गोदारा ने कार्मिकों के इस कार्य की सराहना की। वहीं आड़सर बास में वार्ड 31 में चंदन सोनी द्वारा 100 तिरंगे नि:शुल्क वितरित किए जा रहें है। चंदन ने बताया कि किसी को अपने घर पर तिरंगा फहराना हो तो वे तिरंगा उससे ले सकते है। बता देवें अनेक स्कूलों में भी आज 15 अगस्त के उत्सव की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को बुलाया गया है और बच्चे भी उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में जुटे है।





