May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-14 at 7.56.59 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2023। रंग बिरंगे राजस्थानी परिधानों व तिरंगे के रंगो में सजी युवतियां, देशभक्ति गीतों पर थिरकती बालिकाएं, भारत माता के जयकारों से गूंजता प्रांगण और अतिथियों की सराहना के साथ तालियों की गड़गड़ाहट ये माहौल नजर आया आड़सर बास बाहेती भवन में, और मौका था तपस्विनी फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह एक शाम देश के नाम आयोजन का। अनेक टीमों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि रीड़ी निवासी समाजसेवी सत्यनारायण तावणियां ने बेटियों को सदैव तिरंगे का मान नहीं झुकने देने की प्रेरणा दी। तावणियां ने कहा कि हम कहीं भी रहें, किसी भी क्षेत्र में काम करें परंतु देश व संस्कृति का गौरव हमारे मन में सदैव रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज संक्रमण काल के दौर में युवतियों के कंधों पर समाज की दशा और दिशा दोनों की जिम्मेदारी है जिसे वे समझदारी के साथ पूरा करें ऐसी पूरे समाज की आशा व आकांक्षा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी ने महिलाओं व युवतियों को जीवन में कड़ी मेहनत के मार्ग से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए एक दूसरे का साथ देने की बात कही। कार्यक्रम में कस्बे की उभरती संगीत कलाकार आंकाक्षा भोजक, सामाजिक कार्यकर्ता ओशो जिज्ञासु सिद्ध, मनोज कायल अतिथि रूप में उपस्थित रहें। आयोजक सुनिल तावणियां ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में 47 टीमों ने प्रस्तुतियां दी और प्रथम स्थान पर विवेक बालनिकेतन स्कूल की टीम रही तथा द्वितीय स्थान महाराणा प्रताप स्कूल की टीम ने हासिल किया। निर्णायकों के रूप में दिव्या सारस्वत, मीना मोरवानी, राकेश स्वामी ने निर्णय सुनाया। कार्यक्रम का संचालन ऊषा सोनी, कोमल प्रजापत व प्रीति पारीक, गौरी प्रजापत ने किया। समारोह के आयोजक सुनिल तावणियां ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर शॉल ओढाकार व फूलमाला पहना कर स्वागत, सम्मान किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष ज्योति सोनी व मंत्री कोमल प्रजापत ने सभी का आभार जताया। फाउंडेशन की सभी सदस्य युवतियों ने व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भामाशाह सत्यनारायण तावणियां ने युवतियों को देश की संस्कृति का गौरव सदैव स्मरण रखने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह का शुभांरभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन से किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजक सुनिल तावणियां ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विशिष्ट अतिथि के रूप में फाउंडेशन की सदस्य युवतियों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक का स्वागत, सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उभरती कलाकार आकांक्षा भोजक का किया सम्मान।