May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-15 at 7.43.06 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2023। आज पूरे अंचल में चारों ओर स्वतंत्रता दिवस का उत्साह नजर आया और हर व्यक्ति राष्ट्रीय पर्व के आयोजनों में भाग लेते नजर आया। आज श्रीडूंगरगढ़ में सोलिस ट्रेक्टर के अधिकृत विक्रेता ने ट्रेक्टर रैली निकाली।मुख्य बाजार से हाईस्कूल रोड, अस्पताल रोड से घुमचक्कर होते हुए झंवर बस स्टैंड तक रैली निकाली गई। इस दौरान नंदलाल सारस्वत, बाबूलाल सारस्वत, कमल, श्याम सारस्वत हेमासर, प्रदीप यादव, श्योपत जाट, गोविंद सारस्वत, हंसराज गोदारा, अंकित, गजानंद, दानाराम कंस्वा दुलचासर, घनश्याम, लिछिराम मेघवाल, मेघाराम मेघवाल, नवरत्न राजपुरोहित, बजरंग डाल ने रैली में भाग लिया। आज सेसोमू स्कूल में शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी जगदीश स्वामी ने परेड की सलामी ली।

बिंझासर में आज धूमधाम से तिरंगा रैली निकाली, बिग्गा, बरजांगसर में निकली रैलियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिंझासर में आज बड़ी संख्या में युवाओं व ग्रामीणों ने जोश के साथ तिरंगा रैली निकाली। रैली में शामिल युवा देश भक्ति गीतों पर जमकर झूमे व गांव भर में देशभक्ति नारे गूंजे। गांव के जागरूक युवा भागीरथ भूकर ने बताया कि सरपंच मुखराम नैण ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व रैली गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए राउमावि पहुंच कर पूर्ण हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। वहीं क्षेत्र के गांव बिग्गा में सोमवार शाम जोश व उत्साह के साथ रैली निकाली गई। बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, भाजपा युवा नेता ब्रजलाल तावनिया, भरतमल ओझा, लक्ष्मीनारायण सेवग, बजरंग जाखड़, रूपाराम बावरी, बद्री प्रसाद तावनिया ,गिरधारीलाल तावनिया, दयानंद सारण, हंसराज मेघवाल, कैलाश मेघवाल, बालाराम तावनिया, ओमप्रकाश सारस्वत, नरेंद्र भारद्वाज, लक्ष्मी नारायण तावणीयां किशोर सिंह सहित अनेक मौजिज ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा व विद्यार्थी मौजूद रहें। गांव बरजांगसर में वंदे मातरम के नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण सिद्ध ने गांव के युवाओं के साथ रैली निकाली व घरों में तिरंगे वितरित किए। वहीं गांव आड़सर में

आड़सर में मची धूम, राष्ट्रीय पर निकाली तिरंगा रैली, गूंज उठा गगन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज गांव आड़सर में स्वतंत्रता दिवस की धूम मची और पूरा गांव गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। सरपंच प्रतिनिधि शिव जोशी की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई। गांवो के मुख्य मार्गों से रैली निकली और पंचायत भवन के आगे पूर्ण हुई तो उपस्थित हर एक ग्रामीण व विद्यार्थी को मिठाई भी खिलाई गई। रैली में गांव युवा, युवतियां, बालिकाएं, बच्चों सहित मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। रैली में मोमासर, धीरदेसर पुरोहितान , लालासर, सत्तासर, सुरजनसर व उदासर से भी मौजिज ग्रामीण व युवा पहुंचे व स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। गांव के बीरबल स्वामी ने बताया कि रैली में भाग लेने पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, उपसरपंच गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, वार्ड पंच दौलत सुथार, गोमदराम नायक, भजपा मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, युवा नेता भगवती प्रसाद लखारा, शिव प्रसाद स्वामी, नरेश सिंह राजपुरोहित, शुभकरण उपाध्याय, किस्तुराराम नैण, फुसनाथ, राधाकिशन व्यास, ओमप्रकाश व्यास, रामदास स्वामी, जैसाराम लखारा, शंकर भार्गव, बिरबलस्वामी, रमेश व्यास, घनश्याम स्वामी, विजय कुमार व्यास, अमरचन्द छाजैङ, शिवरतनसिंह राजपुरोहित, किशन नाई भी पहुंचे। शिक्षा विभाग से अध्यापक मनोज लखारा व नेकीराम भी शामिल हुए तथा गांव के निजी शिक्षण संस्थान कृष्णिया पब्लिक स्कूल के समस्त विद्यार्थी पूरी यूनिफॉर्म में स्टॉफ सहित रैली में शामिल हुए।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में जोश व उत्साह के साथ आयोजित हुई तिरंगा रैली।