May 21, 2026
0010101

पूर्व विधायक ने फहराया ध्वज, दी बधाई, याद किया बलिदान, किया आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण करते हुए क्षेत्रवासियो को बधाई दी। गोदारा ने आजादी के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए बलिदानों के बारे में बताते हुए आजादी के बाद भी देश पर कुर्बान होने वाले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के बिलदान की चर्चा की। गोदारा ने राज्य सरकार को हर वर्ग व प्रति नागरिक के लिए कल्याणकारी सरकार बताते हुए कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए सरकार को दुबारा लाने के प्रयास प्रारंभ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नेताप्रतिपक्ष अंजू पारख, राधेश्याम सारस्वत, ओमप्रकाश गुरावा, विमल भाटी, अयूब दमामी ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्रोपती प्रजापत, शहर ओबीसी अध्यक्ष रमेश प्रजापत, कन्हैयालाल सोमाणी, रामेशरलाल बिश्नोई, कमल किशोर नाई, रिद्धकरण झांकल, मंगतूराम मेघवाल, मांगीलाल काजी, मनोज पारख, संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, हीरालाल कूकना, मुंसी टेलर, राजू माली, कालू वाल्मीकि, प्रह्ललाद सुनार, श्याम सुंदर दर्जी, सन्दीप मारू, दाऊद काजी, रजनीकांत वाल्मीकि, रमेश बासनिवाल, नानूराम कुचेरिया, मनोज सुथार, शुभकरण माली, श्रीचंद कठोतिया, प्रदीप पुरोहित, रमेश व्यास, राजेश मण्डा, मनोज सोमाणी, प्रकाश दुसाद, महेश मंत्री, हुलासमल रेगर, हजारी जांघू, नोरतन वाल्मीकि, नन्दकिशोर बासनीवाल, राजू मेघवाल, अख्तर हुसेन, जीतू वाल्मीकि, तिलोक वाल्मीकि, रमजान सेठी, मुनीर खान, अकबर मधुर बेंड, महेंद्र शर्मा, मालाराम, नन्दू वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, रामलाल वाल्मीकि, बाबूलाल वाल्मीकि, लालाराम जाट, गणेश राम, रामचन्द्र प्रजापत, भँवर खा दमामी, अलीशेर काजी, हीरालाल पटवारी, माणक प्रजापत, चैनरूप सेवग, सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ध्वजारोहण के बाद संबोधित किया कार्यकर्ताओं को, दी समस्त नागरिकों को बधाई।

प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने विद्यार्थियों को खूब पढ़ने की दी प्रेरणा, की घोषणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के राउमावि में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना व समारोह अध्यक्ष प्राचार्य नोरंगलाल जाट ने ध्वजारोहण किया। यहां प्रधान प्रतिनिधि गोदारा ने विद्यालय भवन की मरम्मत, रंग रोगन सहित रसोई घर का निर्माण करवाने की घोषणा की और अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को खूब पढ़ने की प्रेरणा दी। सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना ने विद्यालय को 40 टेबल कुर्सी सेट भेंट दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार नायक ने किया। कार्यक्रम में पवन कुमार माली, कपिल मुनि, प्रेम कुमार, शंकर सिद्ध, सीताराम कूकणा, वंदना मोहिल, संगीता, पूरण चंद, कविता सिद्ध, मनोज बाना, बुधाराम, सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने बच्चों को खूब पढ़ने की प्रेरणा दी, किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, निर्माण कार्याें की घोषणा की।

राजस्थान कॉम्पिटिशन क्लासेज में जबरदस्त उत्साह, सजाई रंगोलिया, शर्मा ने किया ध्वजारोहण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के प्रसिद्ध राजस्थान कॉम्पिटिशन एंड कम्प्यूटर क्लासेज में स्वतंत्रता दिवस का जबरदस्त उत्साह नजर आया। यहां छात्राओं ने सुदंर रंगोलिया सजाई जिसकी सभी ने सराहना की। यहां पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने ध्वजारोहण किया व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया। यहां भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, गोपाल सुथार, विनोद गुसाईं मौजूद रहें। क्लासेज से हीरपुरी गुसाई, पवन बाना, मोहम्मद याकूब, मनोज नाई, अल्ताफ सिलावट, मौजूद रहें। संस्था निदेशक रमजान रंगरेज ने सभी का आभार जताया व राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कंप्यूटर एडं कॉम्पिटिशन क्लासेज में धूमधाम से मनाई 15 अगस्त, सजाई रंगोलियां, पालिकाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण।

कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू ने अंबेडकर भवन में मनाया स्वतंत्रता दिवस, दी बधाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू ने अंबेडकर भवन में स्वतंत्रता दिवस मनाया। भादू ने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी और आजादी का महत्व बताते हुए अपने संबोधन में दलित समाज को एकजुट होकर अपने हितों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। इस दौरान अनिल मलघट, विष्णु मलघट, पार्षद प्रकाशचंद मलघट, एडवोकेट पुखराज तेजी, पूर्व पार्षद कालूराम मलघट, नेमीचंद तेजी, शंकर जावा, अनिल कंडारा, अमित कंडारा, रूपचंद मलघट, नोरतमल मलघट, अनिल गुजराती, महिलाएं साबू देवी, शांति देवी सहित अनेक महिलाएं व बच्चे मौजूद रहें।

विधायक लोक सेवा केंद्र में किया ध्वजारोहण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केंद्र में आज शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद ध्वजारोहण किया। माकपा नेता रामेश्वर लाल बाहेती ने विधायक की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त की बधाई दी। यहां तिलोकचंद नायक, कमल करवा, प्रकाश गोदारा, गणेश मीणा, उस्मान, सुभाष तावनियां, कैलाश महिया, हरि सिखवाल, शिव करवा, एसएफआई तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा, मोहमद ताहिर, जगदीश नाई, चुनीलाल टाडा, अमित करवा, बजरंग मूंधड़ा, उत्तम दर्जी, गोरधन बाहेती व दीपक आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केंद्र में किया ध्वजारोहण।

भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने ध्वजारोहण किया, दी बधाई, लगाए जयकारे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में आज 15 अगस्त उत्साह के साथ मनाया गया। पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने ध्वजारोहण किया और सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया गाया। भारत माता के जयकारे लगाए गए। सारस्वत ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और ऐतिहासिक विकास योजनाएं धरातल पर उतार कर मोदी ने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ा दिया है। सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तेज करने और भाजपा की विजय सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान चेयरमैन मानमल शर्मा, महामंत्री महेश राजोतिया, पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, पार्षद जगदीश गुर्जर, विनोद गिरी गुंसाई, सत्यनारायण नाई, पवन उपाध्याय, विक्रम सिंह शेखावत, गोपाल प्रजापत, पूर्व एससी मोर्चा अध्यक्ष थानमल भाटी, समाजसेवी ओमप्रकाश गांधी, भवानीप्रकाश तावनियां, आईदान पारीक, भवानीसिंह बिका, कन्हैयालाल शर्मा, आयुष बिहानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण।