






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2023। खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल जरूरतमंद लोगों को हर माह फूड पैकेट दिए जाएंगे। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम से महंगाई से राहत देने के लक्ष्य से योजना प्रारंभ की। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 100 से अधिक पात्र लाभार्थियों को फूड पैकेट वितरित किए गए। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने आयोजन में क्षेत्र के सभी उचित मूल्य दुकानदारों को जरूरतमंद तक हर माह पैकेट पहुंचाने की बात कही। इस दौरान तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, नायब तहसीलदारा रमेशसिंह, ईओ नगरपालिका कुंनदन देथा व भव्य कटारिया मौजूद रहें। राशन डीलर एसोसिएशन के लक्ष्मीनारायण तावणियां, संदीप शर्मा, योगेश स्वामी, अशोक गहलोत फैंस क्लब के अध्यक्ष मनोज सोमाणी सहित लाभार्थी उपस्थित रहें। बता देवें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में योजना का उत्साह नजर आया और अनेक वार्ड पार्षद अपने वार्ड की उचित मूल्य दुकान पर पहुंचे व योजना की सराहना करते हुए लाभार्थियों को फूड पैकेट बांटे। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने वार्ड 31 व 32 में उचित मूल्य दुकानों पर लाभार्थियों को फूड पैकेट वितरित किए। पारख ने सरकार को जनकल्याणकारी सरकार बताते हुए योजना की सराहना की। इस दौरान मनोज पारख,वार्ड 31 के डीलर पूनम दर्जी व वार्ड 32 के डीलर योगेश स्वामी मौजूद रहें। वार्ड 8 में कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने जन जन तक सरकार द्वारा सीधा लाभ दिया जाना बताया व फूड पैकेट वितरित किए। इस दौरान डीलर जगदीश स्वामी सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहें। अचंल के सभी ग्राम पंचायतों में भी फूड पैकेट वितरित किए गए, आप भी सभी फोटो देखें।





















