






पढ़ें 17 अगस्त 2023 की दिन भर छोटी बड़ी खबरें, एक साथ न्यूज एक्सप्रेस में।
राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति ने घोषित किए 2023 के पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। स्थानीय राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दी-राजस्थानी साहित्य सृजन के लिए दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। ये पुरस्कार आगामी 14 सितम्बर को समारोहपूर्वक प्रदान किए जाएगें। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि, उपाध्यक्ष बजरंग शर्मा ने बताया कि मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान जयपुर के समालोचक दुर्गाप्रसाद अग्रवाल को, डा. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी सृजन पुरस्कार बीकानेर के उपन्यासकार नदीम अहमद नदीम को, पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार रामगढ (नोहर) के कथाकार पूर्ण शर्मा ‘पूरण’को, शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार फरीदाबाद की कमल कपूर को, इस वर्ष से प्रारम्भ किया गया श्याम सुन्दर नागला स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार संगरिया के वरिष्ठ बाल साहित्यकार गोविंद शर्मा को प्रदान किया जाएगा। इन पुरस्कारों का चयन वेद व्यास, नंद भारद्वाज, श्याम महर्षि, डॉ. अनिता वर्मा, चेतन स्वामी, डॉ. मदन सैनी, डॉ. गजादान चारण, पृथ्वीराज रतनू, उमा, सत्यदीप, मोनिका गौड़, श्रीभगवान सैनी और रवि पुरोहित के निर्णायक मण्डल ने किया है।

कम्युनिटी पुलिसिंग के प्रयास, विद्यार्थियों को दी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। बीकानेर पुलिस के नवाचार साइबर खतरे और सावधानियां कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत गुरूवार को कस्बे के शिशु भारती पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियो के साथ किया गया। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई पूर्णमल बुडानिया, हैडकांस्टेबल भगवानाराम ने छात्र-छात्राओं को आनलाईन, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों से बचने के संबध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। एएसआई पूर्णमल ने अनजान नंबरों से आएं कॉल और वीडियो कॉल को कभी ना उठाने, वीडियो कॉल परअभद्र व अश्लील अनुरोध को स्वीकार नहीं करने, सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, किसी के भी बहकावे में आकर अपनी निजी जानकारी, फोटो, वीडियो,पता, ओटीपी, मोबाइल नंबर साझा नहीं करने के संबध में जागरूक किया। संस्था प्रधान सुभाष सिद्ध ने आभार जताया।

नदीम जिला स्तर पर बने विजेता, शहर का बढ़ाया गौरव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। बीकानेर के किराडू बगीची में स्वंतत्रता दिवस के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय सर्वसमाज ओपन बोडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 2023 में कस्बे के युवा नदीम ने विजेता बन कर शहर का गौरव बढ़ाया है। नदीम इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा एवं कस्बे के फिटनेस प्रेमियों ने नदीम की इस सफलता पर उसे बधाई दी है। विदित रहे कि नदीम कस्बे के रामस्नेही मार्केट में फिटनेस सेंटर का संचालन भी कर रहा है।





