May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। विकास कार्यों में कमी नहीं आने देगें, जितना मांगों उतना देगें। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तर्ज पर श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने भी गुरूवार को गांव लखासर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यही बात कही। लखासर के राउमावि में प्रधान कोटे से निर्मित कमरे का लोकार्पण करने गांव पहुंचे पूर्व विधायक का ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता जोराराम गेट ने की और बड़ी संख्या में गांव के मौजीज नागरिक मौजूद रहे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंगलाराम गोदारा ने कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं लखासर के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने देने की बात कही और जितनी जरूरत होगी उतना पैसा गांव के विकास में देने की घोषणा की। कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांग पर अम्बेडकर भवन व नायकों के बास में सामूदायिक भवन का निर्माण 20 लाख रूपए की लागत से प्रधान मद से करवाने की घोषणा भी गोदारा ने की। संरपच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलैरी आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आभार जताते सरपंच प्रतिनिधि गोर्वधन खिलेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने की घोषणा, जितना मांगोगे उतना देगें, विकास कार्यों में धन कमी नहीं आएगी आड़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने किया प्रधान मद से बने कक्षा कक्ष का लोकार्पण।