






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। पढ़ें क्षेत्र की खास खबरें एक साथ न्यूज एक्सप्रेस में
जेठाराम डूडी की पुण्यतिथी पर कार्यक्रम शनिवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। नोखा के पूर्व प्रधान एवं किसान नेता जेठाराम डूड़ी की 29वीं पुण्यतिथी पर शनिवार 19 अगस्त को कस्बे के वीर तेजा मंदिर धर्मशाला में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि इस श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान नेता पार्टी भेद छोड़ कर सामूहिक रूप से शामिल होगें एवं श्रृद्धांजलि अर्पित करेगें।

प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के बीकानेर दौरे के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर भाजपा के स्थानीय अल्पसंख्यक नेताओं ने अभिनंदन किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन की अगुवाई में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, गोपाल छापोला, जगदीश गुर्जर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेन्द्र राजपुत, पूर्व पार्षद रोशन छींपा, कन्हैयालाल सारस्वत, शाहरूख खान, उस्मान खन्ना, सिकंदर राईन, गुलाम रसुल, इमरान, पप्पू राईन, शकील राईन, अमन छींपा, आरिफ छींपा, फहेम हुसैन, आदिल, इकबाल, बाबू सब्जीफरोश सहित मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण, साफा, शाल, पार्टी दुपट्टा पहना कर प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

बीकानेर प्रदर्शन में लिया भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। कांग्रेस सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के साथ वादा खिलाफी की गई है और नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत जिले के अल्पसंख्यक समाज ने शुक्रवार को बीकानेर में कलेक्ट्रेट पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने की एवं इसमें श्रीडूंगरगढ़ से भी अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष इमरान राईन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राईन ने बताया कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों के बारे में प्रदेशाध्यक्ष ने जानकारियां दी एवं राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के साथ खिलवाड़ करने की बात कही।




