May 22, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक 13 वर्षीय बालक अनुराग पुत्र महेंद्रमल भार्गव प्रवासी सूरत 18 अगस्त से लापता हो गया है। बालक 18 अगस्त को अपने घर से सुबह 11 बजे निकला और पुनः घर नहीं लौटा। बालक के 6 दिन से लापता होने से उसके माता पिता बेहाल हो गए है। पिता ने सूरत के एक थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई है। बालक के श्रीडूंगरगढ़ निवासी परिजन भी परेशान हो उठे है और सभी बालक को ढूंढने के प्रयासों में जुटे है। पिता ने सभी निवासी व प्रवासी नागरिकों से अपील करते हुए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि अनुराग के बारे में कोई सूचना मिलने पर नागरिक तुरंत मोबाइल नम्बर 9099407668 पर सूचना जरूर देवें।