






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल को समर्पित चालीस दिनों का सामूहिक आयोजन चालिहा महोत्सव शुक्रवार शाम को एकजुटता, धर्म निष्ठा का संदेश देते हुए पूर्ण हुआ। इस मौके पर बच्चों ने माता रानी, साईं बाबा, हनुमानजी सहित कई देवताओं की झांकिया सजाई, युवाओं व महिलाओं ने उत्साह के साथ भजन-गीत, झूलेलाल माला, चालिहो पाठ का संगान किया। भजनों के बाद सामूहिक आरती व भोग का आयोजन हुआ एवं प्रसाद वितरण किया गया। समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि पूर्णता के मौके पर चालिहा के दौरान 40 दिनों से लगातार सेवाएं देने वाले मुरलीधर संगवानी, धर्मेन्द्र संगवानी, अशोक गुरनानी, टीकम धामेजा, प्रेम लोगवानी, मनोज पुजारी, कन्हैयालाल रिझवानी, झामनदास धामेजा, सोनू गुरनानी, सन्नी रिझवानी, चंद्रप्रकाश खटनाणी, लोकेश खटनाणी, रतन मोरवानी, रवि रिझवानी, महिला मंडल से मिनाक्षी मोरवानी, कृष्णा गुरनानी, संत कंवरराम मंडली के निखिल रिझवानी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी, ललित गुरनानी, अनिल वासवानी, नवीन संगवानी, झांकी सजाने वाले छोटे-बड़े बच्चों और महिला मंडल को सिन्धी पंचायत और लालचंद आलवानी द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान मंदिर व भवन के विकास के लिए भी समाज के नागरिक आगे आए व सहयोग की घोषणाएं की। सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी ने बताया कि संत कंवरराम भवन के निर्माण में एक बड़ा कमरा जयरामदास चेतवानी किशनगढ़ ने और गिरधारीलाल मोरवानी ने एक कमरा बनवाने की घोषणा की है। चालीस दिनों तक प्रत्येक शाम को सत्संग के बाद आज शुक्रवार सुबह मंदिर प्रांगण में पूर्णाहुति हवन हुआ। शुक्रवार शाम महाप्रसाद भंडारा आयोजित किया जाएगा।
श्याम जागरण शनिवार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सिंधी कालोनी स्थित शहीद हेमू कालानी पार्क में सिंधी समाज के किशोरों व युवाओं द्वारा आपसी सहयोग से भगवान खाटू श्याम का भव्य जागरण आयोजित करवाया जाएगा। युवा कपिल ने बताया कि इससे पूर्व आडसर बास स्थित श्याम मंदिर से आयोजन स्थल तक श्याम शीश की झांकी डीजे एवं जुलूस के साथ लाई जाएगी। यह झांकी गौरव पथ होते हुए कस्बे के बाजार एवं घूमचक्कर होते हुए शहीद हेमू कालानी पार्क पहुंचेगी। जहां पर भव्य शीश का श्रृंगार होगा एवं प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण में श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।









