






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2023। डेलवां से लाधड़िया से 9 किलोमीटर की मिसिंग लिंक रोड बनवाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने जयपुर पहुंच कर सीएम अशोक गहलोत से मांग करते हुए पत्र सौंपा। समिति सदस्य धुड़ाराम गोदारा ने बताया कि 3 किमी सड़क कृषि विपणन निदेशालय से स्वीकृत है तथा 1 किमी ब्लॉक सड़क जिला परिषद से मिलने की संभावना है। शेष 5 किमी सड़क की वित्तीय स्वीकृति सरकार द्वारा दिए जाने की मांग की गई है। समिति सदस्यों ने सीएम निवास पर शनिवार शाम मुख्यमंत्री को अशोक गहलोत को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के लेटरपेड पर लिखकर मांगपत्र सौंपा। गहलोत ने संबंधित विभाग को फॉरवर्ड कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सरपंच किशन गोदारा, विजय गोदारा, आमसिंह मौजूद रहें। इस दौरान समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव के निजी सचिव को भी ज्ञापन सौंपा व समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।





