May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-08-27 at 1.56.20 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2023। बिजली समस्याओं से त्रस्त किसानों ने गांव आड़सर के बिजली तंत्र में सुधार को लेकर जीएसएस में एक बैठक का आयोजन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पार्टीबाजी से ऊपर उठकर किसान हित में विद्युत व्यवस्था के रख रखाव व सुधार हेतु एक समिति का गठन किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी अध्यक्ष पद पर मामराज थोरी को चुना गया है वहीं उपाध्यक्ष सुरेशसिंह राजपुरोहित व शुभकरण उपाध्याय को बनाया गया है। कमेटी में कोषाध्यक्ष पद पर जैलाराम नैण व मंत्री पद पर भरत कुमार नाई को पद दिया गया है। अध्यक्ष थोरी ने बताया कि गांव के सभी बड़े बुर्जुग किसानों ने मिलजुल कर किसान हित में गांव व कृषि कनेक्शनों का बिजली तंत्र सुधान करने, प्रशासन का सहयोग करने के लिए किसान यूनियन का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्य रामचन्द्र लखारा, शिव जोशी ,नेमाराम तर्ड, प्रदीप सिंह राजपुरोहित, पेमाराम नैण, गज्जू सिंह राजपुरोहित, राजू स्वामी, शंकर भाम्भू , मांगीलाल नायक, गोपाल तर्ड, बाबूसिंह राजपुरोहित, गज्जू व्यास सहित 9  कृषि फीडरो से दो-दो सदस्य नियुक्त किए गए है। विद्युत वितरण पर ध्यान देने व देख रेख करने के लिए हनुमानमल सोनी, बीरबल स्वामी, गंगाधर शर्मा, शंकरदास स्वामी को नियुक्त किया गया है। बैठक में सरंपच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, उपसरपंच गजेन्द्र सिंह, कॉपरेटिव सोसायटी अध्यक्ष मोड़ाराम तर्ड, पूर्व सरपंच भरत नाई, बुर्जुग किसान कानाराम थोरी, किस्तुराराम नैण, फुसनाथ, सुमेरमल पटवारी सहित अनेक किसान मौजूद रहें।