






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2023। जिले के बड़े नेता रामेश्वर लाल डूडी की तबियत बिगड़ने के बाद उनके स्वस्थ होने की दुआएं क्षेत्र भर में हो रही है। बता देवें बड़ी अपडेट जयपुर के एसएमएस अस्पताल से आई है। यहां रामेश्वर डूडी की सर्जरी का कार्य पूरा हो गया है व उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। करीब साढें तीन घंटे ऑपरेशन चला और ओटी से बाहर आते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजीव बगरहट्टा ने डूडी के परिजनों को बताया कि ब्रेन से ब्लड क्लाट निकाल दिया गया है। इसके साथ ही ब्रेन के जिस हिस्से में डेमेज हुआ है उसे भी रिपेयर कर दिया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है और अगले 24 घंटे बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। चेतन डूडी ने समर्थकों को जानकारी दी कि ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा है। इस बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ भी हॉस्पिटल पहुंचे है व चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ से यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, दिनेश पिलानिया, जगराम बाना, ओमप्रकाश जाखड़ भी जयपुर पहुंच गए है। वहीं अशोक बुड़ीया, सुरेन्द्र जाखड़, ओमप्रकाश गोदारा, सुनील धारनिया भी बीकानेर से जयपुर पहुंचने वाले है। बता देवें कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग व युवा नेता हरिराम बाना सुबह ही रवाना होकर जयपुर पहुंच गए है। किसान नेता पूनमचंद नैण भी सुबह से जयपुर ही है और नैण पहले मंगलम हॉस्पिटल और बाद में एसएमएस पहुंचे। इनके अतिरिक्त भी बड़ी संख्या में डूडी समर्थक अस्पताल के बाहर पहुंच गए है। सोशल मीडिया पर भी चारों ओर डूडी के स्वास्थ्य की कामना की जा रही है।



