






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितम्बर 2023। हरियाणा-पंजाब की अपेक्षा राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट अधिक होने के कारण राज्य के पेट्रोल-डीजल पंप संचालक लगातार आंदोलनरत है। पेट्रोलियम पदार्थ विक्रेता संघ के आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भी सभी पम्प संचालक आगामी 13 और 14 सितम्बर को हड़ताल पर रहेगें। गांव आड़सर स्थित बालाजी फिलिंग स्टेशन के संचालक दिलीप इंदौरिया ने बताया कि इन दोनों दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पंपों पर पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री बंद रखी जाएगी एवं इस दौरान ही नहीं कुछ खरीद की जाएगी। हालांकि इस समय के दौरान एंबुलेंस, फायरब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को तेल दिया जाएगा। विदित रहे कि राज्य में पंजाब व हरियाणा की अपेक्षा दरें ज्यादा है एवं इस कारण बड़ी संख्या में यहां लोग अवैध रूप से डीजल लाकर बेच रहे है। ऐसे में पेट्रोल पंपों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और सरकार द्वारा हरियाणा पंजाब के बराबर कर दी जाए तो राहत मिल सकती है। इस संबध में लगातार आंदोलन के बाद भी सरकार द्वारा सुनवाई नहीं करने से रोष व्याप्त है।




