May 21, 2026
banner

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को दो अलग अलग कार्रवाईयों में दो युवकों को गिरफ्तार किया। एएसआई हेतराम ने टीम सहित मंगलवार शाम गश्त के दौरान करीब 6.30 बजे गांव जाखासर पुराना में बिना परमिशन के शराब बेचते एक जने को गिरफ्तार किया। हेतराम ने जानकारी देते हुए बताया की इसी गांव के 23 वर्षीय गज्जूसिंह राजपूत को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया व उसके कब्जे से 47 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।
वहीं एक अन्य मामले में हैड कांस्टेबल राकेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए मोमासर बास में स्थित एक मंदिर के पास से मंगलवार शाम इसी बास के निवासी 33 वर्षीय राकेश सिद्ध को पर्ची सट्टा खेलते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी से 440 रूपए नगदी व पर्चीयां बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सौंप दी है।