May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2023। क्षेत्र के सेरूणा थाने में रास्ता रोककर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, मोबाईल छीन लेने व जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए एक परिवादी ने अपने ही गांव के दो जनों पर आरोप लगाया है। एएसआई चैनदान ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 वर्षीय महेन्द्र कुमार पुत्र कोजुराम नायक निवासी राजपुरा ने इसी गांव के भूराराम जाट व उसके बेटे राजुराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को राजपुरा गांव की रोही में दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की व जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मोबइल छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंप दी है।