






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2023। गांव आड़सर के टोल नाके से प्रारंभ हुई ट्रेक्टर व वाहन रैली में आज विधायक समर्थकों का भारी उत्साह नजर आया। करीब 3 किलोमीटर लंबी रैली गांव सत्तासर तक 2 घंटे में पहुंची। विधायक ने खुली छत वाली गाड़ी में ग्रामीणों का आभार स्वीकार किया। युवाओं ने जेसीबी और लोडर से विधायक पर पुष्पवर्षा करते हुए लाल सलाम के नारे लगाए। मंच पर बड़ी माला व साफा पहना कर ग्रामीणों की ओर से सरपंच पिता राजवीर सिंह मलिक ने विधायक का सम्मान किया। सरपंच सुनील मलिक ने 100 से अधिक अतिथियों का साफा व फूलमाला से स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में किसान नेता छगन चौधरी, श्यामसुंदर आर्य, हनुमान भांमू का सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन देते हुए मलिक ने गांव में पॉवर ट्रांसफार्मर, गौशाला में टिन शेड की मांग भी रखी। इस दौरान भामाशाह परमेश्वरलाल शर्मा व भंवरलाल शर्मा का विधायक ने सम्मान किया। कुतांसर गांव के युवाओं ने मंच पर पहुंच कर विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक का गांव में 25 लाख रुपए के सामुदायिक भवन की स्वीकृति देने पर अभिनंदन किया। एक दिव्यांग युवक ने भी महिया को मंच से उतरते ही फूलमाला पहना कर स्वागत किया। आयोजन में अनेक गांवो से जनप्रतिनिधि व ग्रामीण पहुंचे। अभिनंदन समारोह का संचालन विशाल स्वामी ने किया।
विधायक ने ईमानदारी को चुनने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने सत्तासर के मंच से बोलते हुए पांच साल तक पद व पैसे के लालच में आए बिना ईमानदारी से काम करने की बात कही। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ के विकास कार्यों के लिए कांग्रेस सरकार में बार बार प्रयास करने की बात कही। उन्होंने इस बार भी विधानसभा में ईमानदारी को जीत कर भेजने की बात कही। महिया ने कहा कि 1995 से किसान हित में संघर्ष करता रहा हूं और आगे भी किसान परिवार आगे बढ़े और उनके हित में कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता के लिए जनता के बीच रह कर संघर्ष करता रहुंगा। महिया ने कहा कि जन जन तक मीठा पानी पहुंचाने का सपना पूरा होने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।
सत्तासर, लालासर व रेवाड़ा में कार्यों का लोकार्पण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान विधायक ने गांव में सांस्कृतिक चौक, चौक का टिन शेड, चारदीवारी, लालासर में डामर सड़क के दोनों ओर सीसी ब्लॉक लगवाने का कार्य, राप्रावि के चौक में सीसी ब्लॉक लगवाने, श्मशान भूमि में करवाए गए कार्य, लालासर में मुख्य सड़क से ईश्वर गौशाला तक सीसी ब्लॉक लगवाने, सत्तासर में श्मशान भूमि की चार दीवारी व रैलिंग लगवाने, राप्रावि की चार दीवारी, राउमावि के खेल मैदान विकास के लिए किए कार्य, मुख्य सड़क से लेकर रामुसिंह के घर तक सीसी ब्लॉक लगवाने, सांवतसिंह से सुगनसिंह के घर तक सीसी ब्लॉक लगाने, महावीर के घर से लेकर बजरंगसिंह के घर तक सीसी ब्लॉक लगवाने के कार्यों का लोकार्पण किया।
वक्ताओं ने विधायक के कार्य गिनवाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर अखिल भारतीय किसान संघ के प्रदेश सचिव छगन चौधरी ने कहा कि महिया श्रीडूंगरगढ़ के ही नहीं पूरे राजस्थान के किसान व मजदूर के विधायक है जिनकी ईमानदारी की चर्चा दिल्ली तक होती है। किसान नेता श्यामसुंदर आर्य ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में जनता नेताओं से सवाल करना शुरू कर देवें कि उन्होंने किया क्या है। आर्य ने कहा कि एक आंकलन के अनुसार पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में 1995 से लेकर 2020 तक 70 अरब रूपया आया, इतनी बड़ी राशि से विकास कहां हुआ, ये जांच जनता करें। आर्य ने महिया को किसी पार्टी द्वारा नहीं जनता द्वारा चुना गया नेता बताया जिसकी आस्था अपनी जनता में है ना कि टिकिट देने वाले आकाओं में है। इस दौरान रामेश्वरलाल बाहेती, विनोद शर्मा, मुखराम गोदारा, मालचंद नैण, मामराज आवंला, भागुराम सहु, देवीसिंह भाटी, एडवोकेट धर्मपाल कूकणा, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, अशोक शर्मा सहित सभी वक्ताओं ने महिया के लिए वोट मांगे।
मंच पर रहें ये मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वक्ताओं सहित पूर्व प्रधान भागुराम, मघाराम मेघवाल, उपप्रधान मालचंद नैण, रामचंद्र चोटिया, नंदकिशोर बिहाणी, भंवरलाल पुनियां, ओमप्रकाश शर्मा, शिव शर्मा, सीताराम पवन होटल, तोलाराम, गोपीराम, मोहननाथ ज्याणी, ओमप्रकाश सारण, भंवरलाल पुनियां, टिकूराम बावरी, बीरबल धेहडू, ऊमाराम गोदारा, हुकमाराम कड़वासरा, भीखाराम मोटसरा, पेमाराम नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि व युवा मंच पर मौजूद रहें। सभी का स्वागत सम्मान किया गया।





