May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-05 at 7.59.03 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर स्थित 7 बीघा भूमि दो सम्प्रदायों के बीच विवाद का कारण बन गई थी और दोनो समुदायों के मौजिज लोगों ने इस भूमि पर ट्रोमा सेंटर बनाने व उपजिला अस्पताल  के निर्माण की अनुमति देकर क्षेत्र में जन जन के लिए सौहार्द की मिसाल कायम की है। ये बात विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज राजकीय बाहेती चांडक उपजिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ शिलान्यास समारोह में कही। महिया ने दोनों धर्मों के लोगों का आभार जताया व दानदाता परिवार का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया। महिया ने कहा कि रतनगढ़ व बीकानेर के बीच जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी आज राहत मिली होगी कि अब कई जीवन यहां बच पाएंगे। महिया ने कहा कि विधानसभा में हर वर्ग के लिए आवाज बुलंद की और किए गए वादे निभाने के लिए पूरे प्रयास किए है। राजकीय बाहेती चांडक उपजिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ के शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता बाहेती व चांडक परिवार की ओर से हरिकिशन बाहेती ने की। विशिष्ट अतिथि बीएसएफ आईजी पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि देश के हर नागरिक को क्षेत्र, देश का काम करने वालों का साथ देना चाहिए, उनका सम्मान करना चाहिए। विवादित भूमि पर ट्रोमा के निर्माण से दोनों समाजों को नई दिशा मिल सकेगी और ऐसे भामाशाह परिवार पूरी दुनिया में नहीं है जैसे यहां है। उन्होंने शहीद के परिवार का सम्मान करने व सांचू बॉर्डर देखने का न्यौता दिया। समारोह को रामेश्वर बाहेती ने स्वागत उद्बोधन दिया। वक्ता मोहनलाल भादू, अशोक शर्मा, दानाराम भाम्भू, श्यामसुदंर आर्य, तुलसीराम चौरडिया, लालचंद भादू, श्योपतराम मेघवाल ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। सभी ने एक स्वर में विधायक की सराहना की। इस दौरान मंच पर अशोक पटावरी मोमासर, मोडाराम तर्ड, नारायणनाथ सिद्ध, भंवरलाल भूंवाल, सोम शर्मा, धर्माराम कुकणा, भागूराम सहू, नत्थूनाथ मंडा, लक्ष्मण खिलेरी, रतनसिंह राठौड़, भंवरलाल बाना, मुखराम मेघवाल, मेघाराम महिया, मोहनलाल भादू तेजा गार्डन, पूर्व प्रधान मेघवाल, मास्टर प्रभूराम बाना, हरूनाथ सिद्ध, भंवरलाल कस्वां, केशुराम कस्वां, मुकेश सिद्ध, गौरव टाड़ा, आरीफ बहलीम, रज्जाक ठेकेदार, पुरखाराम गोदारा, महेन्द्र सैनी, सरपंच सुनील मलिक, बेगराज लुखा, नदंकिशोर बिहानी, सुनील दुगलिया, ओंकारमल नायक, ओमप्रकाश शर्मा, पूर्णाराम राणा, भंवरलाल पूनियां, मोडाराम महिया, उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण उपस्थित रहें। बाहेती व चांडक परिवार की ओर से पूर्व पालिकाध्यक्ष शारदादेवी बाहेती ने सभी का आभार जताया। प्रभावी मंच संचालन विशाल स्वामी ने किया।

इन्होंने किया विधायक का अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में सक्रिय संस्थाए नागरिक विकास परिषद, आपणो गांव सेवा समिति, श्रीगोपाल गौशाला, लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर, लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ युनिक, सिंधी पंचायत, माहेश्वरी सभा, महापुरूष समारोह समिति, अणुव्रत समिति, अभिभाषक संघ, सुख सागर सेवा ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू स्वाभिमान मंच ने विधायक का नागरिक अभिनंदन सौंपा। जीन्यूज के ब्यूरो चीफ अनिल धायल और मनोनित पार्षद एडवोकेट मनोज कुमार नाई ने भी महिया का अभिनंदन किया। वार्ड पार्षद राधादेवी व प्रतिनिधि महावीर धामा ने विधायक सहित बाहेती व चांडक परिवार को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। उपजिला चिकित्सालय प्रभारी डाक्टर एसके बिहानी, ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जसवंत बेनीवाल, आर्किटेक्ट एस के बैरी, चिकित्सा विभाग के एक्सईएन जेपी अरोड़ा ने भी विधायक सहित दानदाता परिवारों को आभार जताया। दानदाता परिवारों के मदनलाल, पवनकुमार, श्रेयांस चांडक, हरिकिशन बाहेती, रामाकिशन, जयकिशन, आंनदराज, अंकित, धैर्य, वेदांत का शॉल ओढाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दोनों परिवारों की महिलाएं भी बड़ी संख्या में मंच पर मौजूद रही।

निकाली रैली, फूलों से स्वागत, उठाया कंधो पर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर से समारोह स्थल तक नागरिकों ने विधायक के साथ रैली निकाली। समारोह स्थल पर अनेक लोडरों से महिया पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान उत्साही प्रशंसकों ने महिया को कंधो पर उठा लिया व मंच तक कंधो पर ही लेकर गए। महिया समर्थकों ने नारे लगाए। रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में नागरिकों आयोजन में भाग लेने पहुंचे।

बाहेती व चांडक परिवार करेगा निर्माण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक ए का नाम सोनादेवी बृजलाल ट्रोमा सेंटर नाम होगा तथा ब्लॉक बी का नाम भगवती मदनलाल चांडक अस्पताल होगा, इसी के साथ दोनों भवनों के बीच में एंट्रेस फोयर पर राजकीय बाहेती चांडक उपजिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ जिला बीकानेर राजस्थान लिखे जाने की स्वीकृति सरकार द्वारा दी गई है। भामाशाहों को एक साथ आधुनिक भवन निर्माण की अनुमति राज्य सरकार से दिलवाई है। विधायक महिया ने ट्रॉमा सेंटर व उपजिला अस्पताल के लिए राज्य सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के साथ भामाशाह रामकिशन बाहेती परिवार और मदन लाल, पवन  कुमार चांडक परिवार को धन्यवाद दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा व उपजिला अस्पताल का किया शिलान्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिलान्यास समारोह में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने क्षेत्र की जनता की ओर से चांडक परिवार का जताया आभार जताते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाहेती परिवार का आभार जताते हुए स्मृति चिह्न दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाता परिवारों ने मुख्य अतिथि विधायक व बीएसएफ आईजी पुष्पेन्द्र सिंह का बड़ी फूलमाला से किया अभिनदंन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जी मीडिया के अनिल धायल व मनोनित पार्षद मनोज कुमार नाई ने किया विधायक का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में घुमचक्कर से समारोह स्थल तक निकाली भव्य रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया का किया फूलों से स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक को कंधो पर लेकर पहुंचाया समाराेह स्थल के मंच पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल से पहुंचे नागरिक।