May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रति वर्ष करणी हैरिटेज रिसोर्ट में करवाया जाने वाला श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन इस बार झंवर बस स्टैंड स्थित रेनबो रिसोर्ट गार्डन में 18 और 19 अक्टूबर को करवाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” के भव्यतम आयोजन में इस बार 60 से ज्यादा विजेताओं को प्रोनोवा T800 अल्ट्रा स्मार्ट वॉच पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। यह स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट आदि ऑनलाइन खरीददारी प्लेटफार्म पर 1799 के मूल्य की है। यह पुरस्कार सौजन्य श्रीडूंगरगढ़ शहर के सर्वश्रेष्ठ मोबाइल विक्रेता का अवार्ड प्राप्त कर चुके “ए टू जेड, कृष्णा मोबाइल” का है। कस्बे के पुरानी घास मंडी में स्थित “ए टू जेड कृष्णा मोबाइल” के कृष्णा राजपुरोहित ने बताया कि यह आयोजन श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का सबसे बड़ा और भव्य डांडिया का आयोजन होता है। आयोजन में आने वाले सभी शहर के सम्मानित परिवारों के बच्चों, युवतियों, महिलाओं, पुरुषों को यह पुरस्कार हमेशा काम आने वाले गैजेट के रूप में उनके साथ रहेगा।

दोनों दिन बरसेंगे पुरस्कार, आप भी हो विजेताओं में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 18 और 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” में दोनों दिन पुरस्कार बरसेंगे। आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि दोनों दिन निर्णायकों द्वारा विभिन्न केटेगरी में बेस्ट सिस्टर्स जोड़ी, फैमिली डांसर्स, मोस्ट ब्यूटीफुल जोड़ी, सेल्फी क्वीन, बेस्ट सास बहू जोड़ी, बेस्ट देवरानी जेठानी जोड़ी, गुजराती क्वीन, वॉलीवुड तड़का, गरबा ड्रेस ऑफ द डे, गुजराती कपल ऑफ द डे, गरबा डांसर, गरबा डांसर जूनियर, बेस्ट मां बेटी जोड़ी, बेस्ट गुजराती ग्रुप, फेस ऑफ द डे सहित, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस जूनियर, बेस्ट डांसर फीमेल, बेस्ट डांसर मेल, बेस्ट जूनियर डांसर, बेस्ट कपल ऑफ द डे, बेस्ट हेयर स्टायल, ग्लैमर फेस ऑफ द डे, बेस्ट स्माइली फेस के पुरस्कारों से 30-30 विजेताओं का चयन ग्राउंड में परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। तो आप भी तैयार हो जाये गरबा की ड्रेस में गरबा/डांडिया खेल कर पुरस्कार जीतने के लिए।

सीमित संख्या में है पास, आज ही सुरक्षित करें अपना प्रवेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” के आयोजन के लिए पास सीमित संख्या में ही उपलब्ध है। क्षेत्र के सम्मानित परिवार आज ही अपने पास सिंधी कॉलोनी में रवि रिझवानी से, मुख्य बाजार में दुर्गा पान भंडार के अमित पारीक से, एसडीसी डांस एकेडमी रानी बाजार में सोमदत्त सेन से, कोरियोग्राफर सुरभि भोजक से, भैंरूजी मंदिर के पीछे स्थित रूपेश गारमेंट के रवि सिंधी से एंव पुरानी घासमंडी में टीएम प्लाजा स्थित श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से प्राप्त कर सकते हैं।