May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। पिता के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुत्र ने बाप बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव लिखमीसर उत्तरादा के 25 वर्षीय जितेन्द्र भुंवाल ने सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर की शाम 6 बजे इसी गांव के कोजाराम व उसके बेटे राजेन्द्र ने उसके पिता लिछमणराम भुंवाल के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान को सौंप दी है।