May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। चैक अनादरण का नोटिस आया तो पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। आड़सर बास निवासी वेदप्रकाश पुत्र जालूराम शर्मा ने अपने ही मोहल्ले के ज्ञानाराम पुत्र मोहनलाल नाई के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसने 10 मई 2023 को एक सप्ताह के लिए ढाई लाख रूपए लिए थे। आरोपी ने ज्ञानाराम को सिक्यूरिटी बाबत चैक दिया था। परिवादी ने आरोपी को एक सम्ताह में ढाईलाख रूपए नंदलाल पुत्र मुरलीधर शर्मा सातलेरा व महादेव पुत्र शंकरलाल शर्मा निवासी कालूबास की उपस्थिति में लौटा दिए। परंतु आरोपी ने उसे 4 सितंबर को चैक अनादरण का नोटिस भेजा। आरोपी ने चैक में काट छांट कर चैक के रूपए हासिल करने की बात कही। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई को दी गई है।