






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2023। विश्व प्रसिद्ध कतरियासर धाम के लिए आज गांव रीड़ी से पैदल यात्री संघ रवाना हुआ है। जसनाथजी महाराज व सती माता के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद ध्वजा लेकर जत्था रवाना हुआ तो पूरा गांव जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने डीजे पर नाचते गाते संघ के साथ गांव की कांकड़ तक साथ आए। इस दौरान जगह जगह पुष्पवर्षा करते हुए ग्रामीणों ने संघ के यात्रियों को शुभकामनाएं दी। धूमधाम से डीजे के साथ रवाना हुई यात्रा में गांव के अनेक युवा शामिल हुए है। ये संघ 17 अक्टूबर शाम 7 बजे तक कतरियासर पहुंचेगा।






