






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2023। नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही चारों और भक्तिमय माहौल नजर आया है। आज प्राय सभी मंदिरों व घरों में घट स्थापना के साथ नौ दिन की पूजा अर्चना प्रारंभ हो गई है। अनेक श्रद्धालुओं ने उपवास रखे व माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। गांव आड़सर के प्रसिद्ध माताजी मंदिर में परंपरागत पूजन संपन्न होने के साथ ही घट स्थापना हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घट स्थापना आरती में भाग लिया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और मंदिर समिति ने यहां आयोजित नौ दिवसीय मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। आड़सरबास माताजी मंदिर में दोपहर 12 बजे घट स्थापना के साथ ही अखंड किर्तन प्रारंभ हो गया है। बता देवें दधिमथी माताजी मंदिर में 20 व 21 अक्टूबर को डांडिया प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। आज क्षेत्र में घर घर घट स्थापना की गई और माताजी की पूजा बिठाई गई। सिंधी कॉलोनी के झूलेलालजी मंदिर में नवरात्र महोत्सव प्रारंभ आज घट स्थापना के साथ हो गया है। समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि 16 अक्टूबर को असुचड उत्सव मनाया जाएगा। बैंड बाजा के साथ सुबह 7:30 बजे झूलेलालजी का ध्वजारोहण होगा और सुबह 10 बजे कन्याओं को भोजन करवाया जाएगा। कल शाम 4 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन मंडली के द्वारा बहराना का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे झूलेलालजी आरती के बाद श्रीझूलेलाल जी जुलूस निकाला जाएगा। रात्रि 8:00 बजे माताजी कि आरती के बाद 8:30 बजे सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा संत कंवरराम भवन में किया जाएगा। पुजारी मनोज उपाध्याय ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव में पूरे 9 दिन सुबह 6:30 बजे और रात्रि 8 बजे माताजी की पूजा आरती होगी।







