






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2023। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आज क्षेत्र में मौसम बिगड़ गया है और गांव बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा की आथुनी रोही में, जाखासर नया, जाखासर पुराना, सोनियासर मिठिया, सोनियासर गोदारन में बादल बरसे है। अचानक मौसम बदलने से और हवा के साथ बरसात ने किसानों को चिंतित कर दिया है। नोसरिया में बरसात के साथ तेज हवाएं चली और किसान बिरजुराम ढाका के घर बिजली गिरी। लाइट फिंटिंग जल गई ओर छज्जा गिर गया है। पूर्व सरपंच किसनलाल सोनी राधेश्याम स्वामी सहित अनेक लोग उनके घर पहुंच गए है व नुकसान का जायजा ले रहें है। बता देवें सरदारशहर के इलाकों में आज ओले गिरने की सूचनाएं भी प्राप्त हुई है। विभाग ने आज सोमवार को बीकानेर, भरतपुर जयपुर जोधपुर अजमेर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेंघ गर्जना के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। राज्य के जोधपुर बीकानेर संभाग के कई क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं का दौर देखने को मिला है। मौसम में आए बदलाव के कारण राज्य में तापमान में गिरावट की देखने को मिल रही है लोगों को अब सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने जोधपुर, बीकानेर, पाली, नागौर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है।











