May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2023। बीती रात गांव सुरजनसर में सारी रात जयकारे लगे और भजनों की सुदंर प्रस्तुतियों पर ग्रामीण जमकर झूमे। भोमिया जी नवयुवक मंडल संघ द्वारा आयोजित जागरण में भामाशाहों और विशिष्ट जनों को सालासर बालाजी का प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। आज सुबह अखंड ज्योत के साथ लाल ध्वजा लेकर पदयात्री संघ रवाना। ग्रामीणों ने जयकारे लगाते हुए संघ को गांव की कांकड़ तक साथ आकर विदा किया। संघ में निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं देने वाले अध्यक्ष भंवरलाल सारस्वत ने संघ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रियों की संख्या 268 है। संघ में अनेक महिला पदयात्री भी शामिल है। संघ के छगन सारस्वत ने सभी पद यात्रियों को सड़क के बाई ओर चलने का आग्रह किया जिससे सड़क पर चलने वाले वाहनों में बाधा नहीं आए। संघ के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सारस्वत ने बताया कि गांव से पहली फेरी से अब तक लगातार बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्त किशनलाल डूडी जो कोरोना काल में भी गांव से ध्वज लेकर गए बाबा के हाजिरी लगाने गए के प्रति आभार जताया। उपाध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी ने बताया कि गांव के बालाजी मंदिर से अखंड ज्योत सालासर बालाजी मन्दिर तक जाएगी। डूडी ने कहा कि अखंड ज्योत के साथ पदयात्रा करने वाला श्रीडुंगरगढ क्षेत्र का संभवत एकमात्र संघ है। कार्यकारिणी सदस्य छगनलाल सारस्वत, भागीरथ डूडी, मुन्निराम शर्मा, मनोज, मघराज, सत्यनारायण, लीलाधर, हनुमान डूडी और तेजल डीजे साउंड कालूराम डूडी, दीनदयाल सारस्वत सहित टीम ने जागरण व संघ संबंधी अनेक व्यवस्थाएं संभाली।