May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-07 at 19.15.16

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां दिनों दिन बढ़ती जा रही है एवं प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट मांगने गांव-गुवाड़, गली मोहल्लों तक पहुंच रहे है। इसी क्रम में अपनी चुनावी यात्रा में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत क्षेत्र के गांव सातलेरां, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, अमृतवासी, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर गुंसाईसर, इंदपालसर राईकान, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा बास व हथाना जोहड़ पहुंचें। जहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सारस्वत ने गत पांच सालों में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक घोषित व दूसरे अघोषित विधायक की आपसी लड़ाई में क्षेत्र का बंटाधार होने के आरोप लगाए। इस दौरान सारस्वत ने किसान को भगवान बताते हुए बिजली की कमी रख कर किसानों को बर्बाद करने का काम गत पांच सालों में कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय विधायक दोनो द्वारा करने की बात कही। इस दौरान सारस्वत के साथ पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, विनोदगिरी गुसाईं, किशनाराम गोदारा, मांगीलाल गोदारा, पूर्व सरपंच रतनसिंह, हेमनाथ जाखड़, महावीर प्रसाद अड़ावलिया, धुड़ाराम डेलू, कुंभाराम सिद्ध सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने एकजुटता के साथ भाजपा के पक्ष में वोट मांगें। बिग्गाबास रामसरा में सभी भाजपाइयों ने शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को नमन किया व शहीद अमर रहें और भारत माता के जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में आयोजित हुई भाजपा की चुनावी सभा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में समाजसेवी बृजलाल तावणियां ने सारस्वत सहित उनके साथ प्रचार में शामिल सभी नेताओं का स्वागत किया।