May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2023। अपने पति के खिलाफ परिवाद लेकर थाने पहुंची 43 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने उसके पति को थाने बुला कर काऊंसलिंग करवाई। काऊंसलिंग में भी साथ रहने की सहमति नहीं बनने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आशादेवी ने अपने पति रिद्धकरण के खिलाफ परिवाद दी थी एवं शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने आरोप लगाया है। परिवादी ने आरोपी के झूठे दस्तावेज भी नोटेरी करवा कर रखने, काला जादू करने का आरोप लगा कर परिवार एवं समाज से बहिष्कृत करवाने, परिवार के सदस्यों से नहीं मिलने देने, कमरे में बंद रखने एवं आर्थिक रूप से सम्पन्न होने के बाद भी आर्थिक रूप से क्रूरता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई सुशीला के सुपुर्द कर दी गई है।