May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2023। क्षेत्र के गांव बिग्गा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति के साथ थाने पहुंच कर इसी गांव के राकेश बावरी के खिलाफ परेशान करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले दो वर्षों से उसे तंग परेशान कर रहा है एवं करीब एक वर्ष पहले आरोपी ने उसके घर में मोबाईल फैंक कर उससे बात करने के लिए दबाव बनाया। उस समय उसे समझा कर छोड़ दिया गया था एवं अब आरोपी गत 10 नवम्बर की रात को उसके घर की बाखल में दीवार कूद कर घुस आया एवं उसे मकान के अंदर आने देने के लिए आवाज लगाने लगी है। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग कर घर से बाहर आ गया। बाद में आरोपी ने घर के मेन गेट पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया एवं उसका पति घर से बाहर आया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी वहां से भाग गया एवं धमकाया कि आज तो बच गई मौका मिलते ही पीडिता से बदसलूकी करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल भगवानाराम के सुपुर्द कर दी है।