May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2023। कस्बे के प्रताप बस्ती में परचून की दुकान करने वाले एक युवक को इसी मोहल्ले के दूसरे युवक ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पीट दिया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रताप बस्ती निवासी भागुराम जाट ने इसी मोहल्ले के भागीरथ दुसाद के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। भागुराम ने पुलिस को बताया कि आरोपी गत 14 नवम्बर की रात को उसकी दुकान पर आया एवं दुकान पर बैठे उसके बेटे ओमप्रकाश को धमकाते हुए शराब पीने के लिए रुपए मांगे। आरोपी ने दुकान में खूब रुपए कमाने की बात कहते हुए रुपए व साथ में नमकीन, भुजिया भी मुफ्त में देने की मांग की। नहीं देने पर आरोपी ने दुकान का सामान बाहर फैंक दिया व दुकान में आग लगा देने की धमकी भी दी। आरोपी ने युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।