






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। मेरा दादोजी अंग्रेजा स्यूं लड़ाई छेड़ी और मैं अब भ्रष्टाचार स्यूं लड़ाई छेड़ री हूं, जियां पूरो देश बी टेम स्वतंत्रता सेनानियां रो सागो दियो, बिंया ही अब मनै आर्शीवाद देओ। शनिवार को क्षेत्र के 11 गांवों एवं कस्बे के 4 वार्डों में बुजुर्गों के पैर छूकर ये अपील श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा चुनाव में उतरी निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने कही। शर्मा ने साथ देने की अपील करते हुए वोट मांगे। शर्मा के साथ इन सभाओं में पूर्व विधायक किशनाराम नाई, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, पार्षद सोहनलाल ओझा, पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सम्पत सारस्वत, जिज्ञासु सिद्ध सहित अनेक समर्थक पहुंचें और प्रीति के पक्ष में वोट मांगें। प्रीति शर्मा का प्रचार काफिला आज क्षेत्र के गांव केऊ पुरानी, केऊ नई, जाखासर नया, जाखासर पुराना, रानासर, सोनियासर गोदारान, सोनियासर खारिया, सोनियासर मीठिया-ऊंचाईड़ा, कुनपालसर, बजरंजागसर व सालासर में पहुंचा और ग्रामीणों से रूबरू होकर प्रीति ने अपना संबोधन दिया। सभी गांवों में प्रीति को चुनरी ओढ़ा कर ग्रामीणों ने सर्मथन का आश्वासन दिया। ग्रामीण दौरे के बाद शहरी दौरे हुए जिनमें कस्बे में आड़सर बास के वार्ड 2, 28 में श्रीराम भवन के पास, वार्ड 29 में पानी की टंकी के पास, कालूबास के वार्ड 40 दधिमथी माता मंदिर के पास, सोनी कुंआ के पास सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान अनेक नागरिकों ने सभाओं में भाग लिया व प्रीति को सुना। विभिन्न गांवो से फोटो के साथ देखें सभी सभाओं के लाइव वीडियो-

केऊ पुरानी से देखें प्रीति की सभा का लाइव- https://fb.watch/oo3RHZn0kM/
केऊ नई से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/oo4O8sH4BX/
जाखासर नया से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/oo6hpRUZrQ/
जाखासर पुराना से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/oo8SpP5dr9/
सोनियासर मिठिया से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/oocVaSWHGd/
सोनियासर शिवदानसिंह से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/ooejbY3tXQ/?mibextid=ZbWKwL
सोनियासर गोदारान से देखें प्रीति की सभा का लाइव- https://fb.watch/oofBFgQRcW/
कुनपालसर गांव से देखें लाइव- https://fb.watch/oojKr1xIcs/
बरजांगसर से देखें लाइव- https://fb.watch/oolOIic2Ri/
श्रीराम भवन आड़सर बास में निर्दलीय की सभा का लाइव- https://fb.watch/oosTJN-kW_/
सोनी कुंआ कालूबास से लाइव- https://fb.watch/oovNFXDJYe/
दधिमथी माता मंदिर के पास आयोजित सभा का लाइव- https://fb.watch/oox_Ya4G9T/
पानी टंकी के पास आयोजित प्रीति की सभा का लाइव- https://fb.watch/oozO1h98_V/



