May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-19 at 10.36.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के विधानसभा चुनावों में अब अंतिम कांउडाउन शुरू हो गया है एवं नेताओं के ग्रामीण सम्पर्क दौरे अब चरम पर है। यहां रविवार को नेता गांवों का रूख करेगें एवं विभिन्न गांवों में 51 अलग अलग सभाएं करेगें। जानें सभी मुख्य नेताओं के दौरों व सभाओं की पूरी जानकारी, पढ़ें विस्तार से।

सारस्वत इन छह गांवों में करेगें जनसम्पर्क।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण सम्पर्क दौरों में सबसे आगे चल रहे है भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत। उनके द्वारा लगभग पूरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लिया गया है। इन दौरों के दौरान किसी कारणों से छूट गए 6 गांवों में आज जनसम्पर्क सभाएं आयोजित करेगें। सारस्वत सुबह 11 बजे हेमासर, 12 बजे सालासर, 12.30 बजे पुदंलसर, 1.30 सोनियासर शिवदानसिंह, 3.30 बजे धीरदेसर चोटियान एवं 4.30 बजे गावं शीतलनगर में पहुंच कर जनसभाएं आयोजित करेगें। इस दौरान भाजपा के सभी नेता काफिले के रूप में साथ रहेगें।

गोदारा 17 गांवों में पहुंच कर करेगें रैलियां, सभाएं, मांगेगें सरकार रिपीट करने के लिए वोट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा के सर्मथन में मतदान करने की अपील के साथ कांग्रेस का प्रचार काफिला रविवार को सुबह 9 बजे गांव जोधासर, 9.30 बजे झंझेऊ, 10 बजे शेरूणा, 10.30 बजे नारसीसर, 11 बजे देराजसर, 11.30 बजे बादनूं, 12.30 बजे लालमदेसर छोटा, 1 बजे लालमदेसर बड़ा, 1.30 बजे बिदासरिया, 2 बजे मसूरी, 2.30 साधासर, 3 बजे उत्तमामदेसर, 3.30 बजे मेऊसर, 4 बजे मेहरामसर, 4.30 बजे लालासर, 5 बजे बनिया एवं 5.30 बजे जयसिंहदेसर कलिया में पहुंचेगें। इन सभी जगहों पर गोदारा के स्वागत में रैलियां भी ग्रामीण निकालेंगें।

प्रीति शर्मा विधानसभा क्षेत्र के इन 9 गांवों में मांगेंगी सर्मथन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा रविवार को सुबह 11.15 बजे गांव बादनूं में, 12 बजे कुचौर अगुणी में, 12.30 कुचौर आथूणी में, 1 बजे उत्तमामदेसर में, 1.30 बजे लालमदेसर छोटा में, 2 बजे लालमदेसर बड़ा में, 3 बजे साधासर में, 3.30 बजे मसुरी में, 4 बजे बिदासरिया में जनसम्पर्क सभाएं आयोजित कर हीरे के निशान पर वोट मांगेगें। इस दौरान समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, पूर्व विधायक किशनाराम नाई भी साथ रहेगें एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोगें मांगेगें।

माचरा के दौरे इन 13 गांवों में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रालोपा प्रत्याशी विवेक माचरा रविवार को अपना जनसम्पर्क कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे गांव दुलचासर से शुरू करेगें एवं 10.15 बजे गोपालसर में, 10.45 बजे देराजसर में, 11.30 बजे सूडसर टेऊ में, 12.15 बजे बादनूं में, 1 बजे कुचौर अगुणी में, 1.45 बजे कुचौर आथूणी में, 2.30 बजे नया गांव में, 3.15 बजे साधासर में, 4 बजे लालमदेसर छोटा में, 4.45 बजे लालमदेसर बड़ा में, 5.30 बजे बिदासरिया में, 6.15 बजे मसूरी में सभाएं आयोजित कर व्यवस्था परिर्वतन के लिए वोट मांगेंगें।

महिया गरजेगें इन छह गांवों में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के ग्रामीण दौरे भी लगभग पूर्णता की और है एवं रविवार को छह गांवों में जनसम्पर्क सभाएं आयोजित करेगें। महिया का काफिला गांव हेमासर में सुबह 9.15 बजे, पुदंलसर में 10 बजे, कीतासर में 11 बजे, कुंतासर में 12 बजे, सुरजनसर में 1 बजे एवं गांव मोमासर में 2 बजे पहुंचेगा। इस दौरान क्षेत्र के किसान नेता भी काफिले में शामिल रहेगें। गांव मोमासर में महिया द्वारा किसानों से रूबरू होकर सम्मेलन को संबोधित भी किया जाएगा।