






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवबंर 2023। बड़ी पार्टियों द्वारा विकास व जनहित को योजनाओं से जनता को रिझाने के प्रयासों में अपने घोषणापत्र जारी किए जाते रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में इस विधानसभा चुनाव में पहला घोषणापत्र निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति शर्मा ने जारी किया है। प्रीति ने अपने घोषणा पत्र में स्वयं को उदरासर व जेतासर के निवासी क्रांतिकारी स्वतंत्रता सैनानी वैद्य मघाराम शर्मा और रामनारायण शर्मा की पोती एवं समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां की पुत्रवधु बताते हुए शनिवार को अपनी चुनावी सभा में घोषणापत्र जारी किया। प्रीति ने संकल्प करते हुए कहा कि वे चुनाव विजयी होती है तो बरसाती पानी और गंदे पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज की पूरी व्यवस्था करवाने, सांस्कृतिक धरोहर कच्चा जोहड़ और पक्का जोहड़ को साफ करवा भव्य रूप में पुननिर्माण करवाने, पूरे अचंल में पेयजल व्यवस्था, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने, भ्रष्टाचार व भयमुक्त श्रीडूंगरगढ़ बनाने, किसानों के लिए पर्याप्त बिजली, खाद, बीज उपलब्ध करवाने, युवाओं के लिए सुविधा युक्त स्टेडियम बनवाने, रोजगार के लिए अधिक से अधिक औद्योगिकरण कर कारखाने स्थापित करवाने, किसानों के डिमांड नोटिस भरवाने के दिन ही ट्रांसफार्मर व सामान उपलब्ध करवाने, किसानों को ट्रांसफार्मर जलने पर तुरंत बदलकर देने की व्यवस्था करवाने, विद्यालयों व अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करवाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेंगी। घोषणापत्र विमोचन करने के दौरान पूर्व विधायक किसनाराम नाई, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां सहित अनेक समर्थक मौजूद रहें।




