May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-19 at 16.03.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवबंर 2023। कांग्रेस और भाजपा जहां स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम श्रीडूंगरगढ़ में अभी तय नहीं कर पाई है वहीं दूसरी ओर माकपा की राष्ट्रीय नेता सुभाषिनी अली आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गई है। वे माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के समर्थन में गांव मोमासर व श्रीडूंगरगढ में आयोजित दो विशाल सभाओं को संबोधित करेंगी। माकपा कार्यकर्ताओं में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और वे व्यापक तैयारियों में जुटे है। गांव मोमासर में रैली के बाद सभा का आयोजन कुछ ही देर में प्रारंभ होने वाला है वहीं श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड 24 व 25 में मुस्लिम समाज द्वारा शाम 7 बजे विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। दोनों ही सभाओं में बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता भाग लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आप जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें हर खबर से।