






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवबंर 2023। कल गोपाष्टमी का पर्व है और क्षेत्र की सभी गौशालाओं में गौपूजन के आयोजन धूमधाम से संपन्न होंगे। अनेक गौशालाओं में दानदाताओं द्वारा गौवंश के लिए लापसी के भंडारे, गुड़, चारा का सहयोग देने के कार्यक्रम किए जाएंगे। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में गौरव पथ पर स्थित श्रीगोपाल गौशाला में सुबह से ही कृष्ण पूजन, गौपूजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर 2 बजे से गौशाला प्रागंण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न टोलियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। समिति के अध्यक्ष समाजसेवी जयराज मालू व मंत्री जगदीशप्रसाद स्वामी सहित समिति सदस्य समारोह की तैयारियों में जुटे है। वहीं बता देवें कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति में कल सुबह 9.15 बजे से संत सत्यानंद गिरीजी महाराज के सान्निध्य में गौपूजन व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में गौसेवी ग्रामीण समारोह में भाग लेंगे। समिति सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे है। गांव मोमासर में कल व्यापारियों द्वारा दुकानें बंद रखी जाएगी व गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती ने बताया कि मंडल सदस्यों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी पर बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं अनेक व्यापारी आस पास की गौशालाओं में सेवा सहयोग देने व गौपूजन करने भी जाएंगे।



