






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज केकेसी कंपटीशन क्लासेज में एसएससी जीडी के नए बैच का शुभारंभ नि:शुल्क कैरियर परामर्श सेमिनार के आयोजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में सेसोमूं स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार अग्रवाल तथा होम्योपैथिक चिकित्सा डॉक्टर के.के. व्यास की उपस्थिति मुख्य वक्ता के रूप में रही। अतिथियों का स्वागत केकेसी एजुकेशन हब के डायरेक्टर राज सर व रिछपाल सिंह ने किया। मनोज कुमार अग्रवाल ने छात्रों को निरन्तर अध्ययन करने के लिये प्रोत्साहत किया। समय प्रबंधन तथा सेल्फ स्टडी पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को समय को सही ढंग से उपयोग करने के गुर सिखाए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वाध्याय करने पर बल दिया। वहीं डॉक्टर के के व्यास ने विद्यार्थियों को माता-पिता तथा गुरुजनों की आज्ञा का पालन करने तथा उनके बताए हुए रास्ते पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। डॉ व्यास ने विद्यार्थियों को सच्ची लगन व मेहनत से अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल के कांति प्रकाश तथा केकेसी कंपटीशन के मदन, प्रभुलाल, विकास थोरी, सुरेश जाखड़, ऋषभ जैन, जयपाल सिंह, रतनलाल सारण, बसंती सैन, पूजा प्रजापत, प्रियंका प्रजापत, ममता सिंवर, धापू गाट और राहुल सिद्ध उपस्थित रहे।




