May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-19 at 20.32.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवबंर 2023। आज का माहौल ऐसा है कि देश में आज अपनी ही सरकार को गिराने के खेल खेलें जा रहें है। पूंजीपति लोग सरकार और विधायक खरीद रहें और ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने सरकार बचाई और रूपयों के दम पर अपने ईमान को नहीं बेचा। ये बात गांव मोमासर में माकपा की राष्ट्रीय नेता सुभाषिनी अली ने मुख्य वक्ता के रूप में सभा को संबोधित करते हुए कही। सुभाषिनी ने कहा कि ईमानदारी व निष्ठा की ताकत झुक नहीं सकती और किसान के लिए सड़कों पर बैठने वाले साथी जीत के लिए नहीं संघर्ष व क्षेत्र के भले के लिए वोट मांग रहें है। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस को सांपनाथ व नागनाथ बताते हुए किसानों को उपज का मूल्य नहीं देने पर विरोध जताते हुए निजीकरण, अग्निवीर योजना, बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई के मुद्दे उठाए। संभाषिनी ने कहा कि ये जहरीले लोग किसानों को बर्बाद करने की तैयारी करते है और लाल झंडे के सैनिक काले कानूनों का विरोध कर किसानों ने जमीन बचाते है। किसानों की ताकत ने मोदी के घमंड को झुकाया। उन्होंने कहा कि कौनसा कांग्रेसी है जो किसान आंदोलन में जंग लड़ने गया और अभी तक बिजली का कानून हो या फसलें बर्बाद होने पर बीमा राशि लेनी हो सच्चे किसान नेता ही लगातार संघर्ष कर रहें है। उन्होंने जनता से कहा कि ये छोटा चुनाव नहीं है ये किसान, मजदूर, महिला विरोधी नीतियां बदलने के लिए महिया को मौका देने का चुनाव है। इस दौरान उन्होंने महिया के समर्थन में वोट मांगे। विधायक महिया ने भी अपने पांच साल के कार्यों को गिनवाया व धनबल से जनबल की जंग बताते हुए जनबल जितवाने की अपील की। मंच पर अनेक माकपा नेता मौजूद रहें व 21 नवबंर की महारैली में आने का आग्रह करते हुए वोट मांगे। इस दौरान ट्रेक्टरों पर रैली निकाली गई व सभा में बड़ी संख्या में महिया समर्थक सभा मौजूद रहें व हाथ उठाकर किसान एकता के नारे लगाए। विशेष फोटो के साथ नीचे दी गई लिंक पर जाकर देखें मोमासर सभा का लाइव प्रसारण-

मोमासर से रैली का देखें लाइव प्रसारण- https://fb.watch/opItOWpyp9/

सुने क्या कहा राष्ट्रीय नेता सुभाषिनी ने- https://fb.watch/opRvK8-zMp/

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में महिया समर्थन में आयोजित विशाल सभा- https://fb.watch/opVREYV7hR/