






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2023। शहर में बड़ी संख्या में ऐसे वोटर भी सामने आए जिनके नाम ही मतदाता सूची से गायब मिले। जब ये मतदाता मतदान केन्द्र पर पहुंचे तो वहां नाम नहीं होने के कारण वोट नहीं दे पाए। जबकि ये मतदाता पिछले कई चुनावों से लगातार मतदान करते आ रहे है। और तो और नगरपालिका की वार्ड 26 की पार्षद सुजाता बरडिया का नाम भी मतदाता सूची में कहीं नहीं मिला। इसी प्रकार 30 वर्षों से मतदान का प्रयोग कर रहे मनोज कुमार एवं सुमित्रा देवी का नाम भी काट दिया गया। मीनाक्षी वर्मा का नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं होने से वे भी वोट नहीं देने से मायूस हुई। शहर के भाजपा नेताओं ने इस संबध में राज का दुरुपयोग कर शहर से बड़ी संख्या में वोट काटने, फर्जी वोट जोड़ने एवं नए पात्र मतदाताओं के नाम भी नहीं जोड़ने के आरोप प्रशासन पर लगाए है।



