May 20, 2026
IMG-20231126-WA0074

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2023। आज दिनभर क्षेत्र में बादल छाए रहे और अभी मौसम विभाग ने बरसात का अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, नागौर सहित 16 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 9 बजे अलर्ट जारी करते हुए उदयपुर, सिरोही, जालोर राजसमंद, पाली में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है वहीं विभाग ने बीकानेर, नागौर सहित बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, जालोर, राजसमंद, भीलवाड़ा, बाड़मेर, पाली, चित्तौड़गढ़, अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर, में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली, तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।