






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवबंर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मतदान के सभी बूथ गांवो में है और सबसे कम मतदान के तीन बूथ श्रीडूंगरगढ़ में है। सर्वाधिक मतदान में अव्वल गांव लोढेरा रहा है। सबसे अधिक मतदान 90.58% रहा और ये राजकीय सीनियर सैकेडंरी स्कूल दाएं भाग लोढेरा में संपन्न हुआ। यहां 412 पुरूष व 319 महिलाओं ने मत प्रयोग किया जो की किसी भी बूथ का सर्वाधिक का रिकॉर्ड रहा है। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरमसर में 394 पुरूष व 360 महिलाओं ने मतदान किया। ये 754 की संख्या 90.52% के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। सर्वाधिक मतदान में तीसरे स्थान पर 90.11% के साथ राजकीय सीनियर सैंकडरी स्कूल लाखनसर रहा है। यहां 567 पुरूष व 444 महिलाओं सहित 1011 मतदाताओं ने मतप्रयोग किया। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल अभयसिंहपुरा से 337 पुरूष व 311 महिलाओं ने मतदान किया जो 648 वोट 89.38% के साथ चौथे सर्वाधिक मतदान का बूथ रहा है। सर्वाधिक में पांचवे नबंर पर राजकीय सीनियर सैंकडरी स्कूल लोढेरा बायां भाग रहा है जहां 390 पुरूष व 307 महिलाओं ने मतदान किया और कुल मत 697 के साथ 89.02% मतदान रहा है।
सबसे कम में तीन बूथ शहर के शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मतदान में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले तीन बूथ श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित पांच बूथ कम रहें है। सबसे कम 40.85% रहा जो ओसवाल पंचायत भवन के बाएं भाग में बने का रहा। यहां 170 पुरूष व 167 महिलाओं ने वोट दिए जो 337 की संख्या के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान रहा है। दूसरे कम मतदान पर राजकीय सीनियर सैकेडंरी स्कूल पूर्व भाग दुलचासर में बने बूथ रहा जहां 312 पुरूष व 262 महिलाओं ने वोट दिया जो 574 वोट 49.10% के साथ रहा है। तीसरे नबंर पर 52.17% राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोनी कुआं के पास श्रीडूंगरगढ़ में रहा है। यहां 196 परूष तथा 189 महिला मतदाताओं ने वोट दिया जो 385 वोट रहें। चौथे स्थान पर 53.51% के साथ राजकीय सीनियर सैकेडंरी स्कूल कुचौर अगुणी रहा है। यहां 414 पुरूष व 334 महिला ने मतदान किया है। वहीं पांचवे स्थान पर 55.76% मतदान रहा जो कि श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय गंगाराम मोहता उच्च प्राथमिक विद्यालय के मध्य भाग के बूथ पर रहा। यहां 248 पुरूष तथा 246 महिलाओं ने मतप्रयोग किया जो 494 वोट रहें।



