May 21, 2026
IMG-20231203-WA0004

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसम्बर 2023। विधानसभा चुनाव के परिणामो का काउंडाउन खत्म हो गया है अब कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना केंद्र बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए गए है और सभी प्रत्याशियों के एजेंट पहुंच गए है। किसी भी एजेंट और कार्मिक को मोबाइल अंदर लेकर नही जाने दिया गया है। 8 बजने के साथ ही सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती शुरू होगी और उसके बाद ईवीएम खोली जाएगी। रात 12 बजे तक पहुंचे पोस्टल बेलेंट्स को भी गणना में शामिल किया गया है। मतगणना के लिए सभी मुख्य प्रत्याशी अपने अपने एजेंट्स को शनिवार को ही बीकानेर ले गए थे और सभी को रात भर होटलों में रख कर सुबह प्रवेश शुरू करने से पहले ही मतगणना केंद्र पर लेकर पहुंच गए थे। क्षेत्र में कड़ी टक्कर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है और तीनों ही प्रत्याशी परिणामो के लिए आशान्वित है। देखें मौके के फोटो। चुनाव परिणामो की अपडेट खबरे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर लगातार प्रकाशित की जाएगी, इसलिए आप बने रहे टाइम्स के साथ।