






लखासर में प्रो कबड्डी लीग का आयोजन, लखासर योद्धा के युवाओं ने जीत लिया मैदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2023। लखासर में आज प्रो कबड्डी की तर्ज पर कबड्डी लीग का शानदार आयोजन किया गया। शीशपाल खिलेरी ने बताया कि लीग में चार टीमों ने भाग लिया। मैदान पर किंग कोबरा लखासर, लखासर वारीयर्स, लखासर योद्धा और सुपर सेवन लखासर टीमें उतरी तो खेल प्रेमियों में रोमांच छा गया। लीग मैच का उद्धघाटन सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी, उपसरपंच सज्जनसिंह, कुंभाराम और खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी आईना कंवर ने किया। फाइनल मुकाबला लखासर योद्धा और किंग कोबरा लखासर के बीच खेला गया। दर्शकों ने जमकर हूटिंग की। फाइनल में लखासर योद्धा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग कोबरा को 1 पॉइंट से हराकर विजेता बनी। विजेता टीम के कप्तान रामनिवास नाई समेत सभी खिलाड़ियों को और उपविजेता टीम के कप्तान भवानीसिंह व टीम के सभी खिलाड़ियों को मैडल देकर सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी ने सम्मानित किया। विजेता टीम को 2100 रुपये और उपविजेता टीम को 1100 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया। इस लीग में निर्णायक शारीरिक शिक्षक रामचंद्र भुकर, कुंभाराम, मेगाराम, रामस्वरूप, भागीरथ, मनस्वरूप फौजी, मदन प्रजापत रहें। खेल प्रेमियों ने खेल आंनद लिया।
बरजांगसर में कबड्डी प्रतियोगिता कल होगी प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में 25 दिसंबर सुबह 9 बजे से श्रीजसनाथजी कबड्डी प्रतियोगिता सीजन-2 का उद्घाटन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता को 11 हजार रूपए की नगद राशि व चमकती हुई ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता को ट्राफी के साथ 51 सौ रूपए दिए जाएंगे। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजक मंडल के सदस्य ने बताया कि पंचायत समिति के खेल मैदान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए गांव में जबरदस्त उत्साह है। आयोजन में उद्घाटन से पूर्व तक प्रवेश दिया जाएगा व प्रवेश लेने वाली टीम 8306906123 नबंर पर संपर्क कर सकती है।




