May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2023। आगामी 28 दिसंबर गुरूवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस श्रीडूंगरगढ़ में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने आज तैयारी बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं को आयोजन संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी। गोदारा ने बताया कि गणपति धर्मकांटा पर गुरूवार को सुबह 11 बजे स्थापना दिवस समारोह का आयोजन होगा जिसमें कांग्रेस के मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया जाएगा। प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने कहा कि क्षेत्र के सभी कांग्रेसी समर्थक आयोजन में शामिल हो सकेंगे व आयोजन संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया व चर्चा में सुझाव रखें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक ने ली बैठक, स्थापना दिवस के लिए दिए दिशा निर्देश।