May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2023। सेहतमंद रहने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग एक्सरसाइज की मदद से खुद को फिट रखते हैं, तो कुछ अपनी डाइट में बदलाव कर खुद को हेल्दी बनाते हैं। खासकर सर्दियों में खाने-पीने के कई सारे विकल्प मिलते हैं। इस मौसम में लोग कई फूड आइटम्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। चिया सीड्स इन्हीं में से एक है, जिसे खाने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं।

चिया सीड्स, जिसे साल्बा चिया या मैक्सिकन चिया के नाम से भी जाना जाता है, सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। खासकर सर्दियों में इन्हें खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। अगर आपको इसके फायदों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो यहां आज इस आर्टिकल में ह् आपको चिया सीड्स के 7 फायदों के बारे में बता रहे हैं।

फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार

चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। यह फ्री रेडिकल्स ऑक्सीडेटिव तनाव और सेल डैमेज का कारण बनते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से चिया सीड्स में अत्यधिक पौष्टिक गुण होते हैं। यह फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके संपूर्ण सेहत को लाभ पहुंचाता है।

हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए

चिया सीड्स में क्वेरसेटिन होता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट हार्ट डिजीज के विकसित होने की संभावना को कम कर सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

चिया सीड्स में फाइबर की भारी मात्रा पाई जाती है। यह फाइबर इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने और ब्लड शुगर के स्तर में सुधार करने में मदद करता है। इस तरह चिया सीड्स डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

वजन नियंत्रित करे

अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। इन बीजों में घुलनशील फाइबर होता है, जो देर तक आपका पेट भरा रखता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचने रहते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाए

चिया सीड्स में मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

पाचन में सुधार करे

चिया सीड्स में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करते हैं और पाचन बेहतर बनाते हैं।