






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2024। राम जन्मभूमि पर 22 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाले उत्सव का उल्लास आज गांव रीड़ी में छाया नजर आया। यहां रामभक्त युवाओं की टोली गले में राम नाम का दुप्पटा धारण कर हाथ में भगवा ध्वज लेकर गांव के मुख्य मंदिरों में पहुंची तो ग्रामीणों ने जयकारों व पुष्पवर्षा से टोली का स्वागत किया। टोली ने श्रीजसनाथजी के मंदिर में निमंत्रण दिया व उसके बाद गांव के सभी मंदिरों व अनेक घरों में अक्षत देते हुए मंदिर का फोटो,पत्रक वितरित किया। ग्रामीणों ने 22 जनवरी को उत्सव मनाने का संकल्प लिया और डीजे के साथ रामधूनों पर झूमे भी। इस दौरान बजरंगलाल तावनिया, गोविंदनाथ, बलराम सिद्ध, चंदुनाथ, पूरनाथ, जगदीशनाथ, शंकरनाथ रामनिवास, रामेश्वरनाथ, मुखराम, लालनाथ, चान्दरत्न, राकेश, ज्ञाननाथ, मनोज जाखड़, गोरधननाथ, बलराम, विक्की जाखड़, रामचंद्रनाथ, प्रभुनाथ, लिछुनाथ, रामरतन, मोहननाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। दूसरी ओर श्रीडूंगरगढ़ शहर में प्रताप बस्ती में युवा टोली ने घर घर अक्षत वितरण प्रारंभ किया। युवाओं ने राममंदिर का फोटो व पत्रक भी दिया तो घरों में लोगों ने टोली के युवाओं का मान करके आभार जताते हुए 22 जनवरी को उत्सव मनाने का संकल्प लिया।








