May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2024। खेत की सींव के लिए क्षेत्र में झगड़े फसाद लगातार बढ़ रहें है। गांव लिखमादेसर की रोही में स्थित अपने खेत से 32 वर्षीय भागुनाथ पुत्र सोहननाथ अपनी पत्नी पार्वती, माता ज्याणीदेवी, छोटे भाई पप्पुनाथ के साथ शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे। भागुनाथ ने पुलिस ने बताया कि उसकी माता व भाई के नाम लिखमादेसर में एक खेत है और उसका भाई खेत में टयूबवेल बनाकर काश्त करते हुए परिवार सहित वहीं रहता है। उसने बताया कि उनके खेत के चारों ओर पट्टी के टुकड़े रोपकर तारबंदी की हुई है। चारों और फोग व खींपो की पुरानी सींव बनी है। हमारे खेत के दक्षिणी तरफ गौरीशंकर व संजय पुत्र हजारीराम, मोहनलाल व मोहनलाल पुत्र फूसनाथ का खेत है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गौरीशंकर, संजय व हजारीराम व उसके पिता मोहनलाल और कमलेश कुम्हार ट्रेक्टर लेकर सींव पर आए। इनके हाथों में गंडासी व कुल्हाड़ी, चौसंगी, फावड़ा ले रखे थे और आते ही ट्रेक्टर की तोई से सींव उखाड़ने लगे। गंडासी व कुल्हाड़ी से सींव काटने लगे तो पार्थी ने मना किया तो संजय ने जान से मारने के नियत से पीछे दौड़ाया। पार्थी ने भागकर जान बचाई तभी उसकी पत्नी आई तो आरोपियों ने उसे गंदी गालियां निकाली व लज्जा भंग की। पार्थी ने बताया कि सींव को लेकर आरोपियों के साथ पूर्व में भी झगड़ा हुआ जिसका मामला उनकी दादी ने दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को दे दी है।