






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2024। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा अतिथियों, कवियों, सहयोगियों व जागरूक पाठक के सम्मान दिए गए। उत्साह व उमंग से भरपूर समारोह में शामिल होने वाले पांच प्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव, सुदीप भोला, सुनिल व्यास, अमन अक्षर व राम भदावर का फूलमाला, शॉल से स्वागत करते हुए राम मंदिर के स्वरूप का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मधु आचार्य व मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत का सम्मान किया गया। मंच पर टाइम्स द्वारा कार्यक्रम में सहयोगी बने सुमति कुमार पारख, रणजीत कुमार धुपड़ का एवं भीखमचंद पुगलिया के प्रतिनिधि के रूप में सूर्यप्रकाश गांधी का, टाइम्स के सहयोगी भारती निकेतन स्कूल के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी, युवा नेता हरिराम बाना, सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम तावणियां, भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, रामगोपाल सुथार, छैलूसिंह शेखावत का, कस्बे के युवा पत्रकार संजय पारीक, अनिल धायल का, टाइम्स टीम के पंडित विष्णुदत्त शास्त्री, रजनीश जोशी, दानाराम सेरडिया, रामकुमार स्वामी, इंदौर प्रवासी पारस जैन एवं तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा संस्था के प्रतिनिधि तोलाराम पुगलिया का सम्मान किया गया। मोमासर के बालक कमल प्रजापत का सम्मान किया। टाइम्स द्वारा जागरूक पाठक का खिताब विमल भाटी व ओम राजपुरोहित को दिया गया। सभी को माल्यापर्ण कर एवं शाल ओढ़ाने के साथ टाइम्स का स्मृति चिन्ह् प्रदान किया गया। टाइम्स के सहयोगी बृजलाल तावणियां, भगवाननाथ कलवाणियां, तोलाराम जाखड़, हेतराम जाखड़, मोहनलाल तावणियां व बजंरगलाल भामूं का सम्मान टाइम्स द्वारा उन्हें व्यक्तिगत रूप से दिया जा रहा है।
नन्हें राम ने जीता सबका दिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी 12 वर्षीय बालक कमल प्रजापत कवि राम भदावर का प्रशंसक है एवं अपने आईडल से मिल कर खासा खुश हुआ। बालक 6 बजे समारोह में आकर बैठा व सर्द मध्यरात्रि तक डटा रहा। नन्हें बालक ने मंच पर राम भदावर की कविता का पाठ करने का आग्रह किया तो राम भदावर भी उसे रोक नहीं पाए। बालक कमल ने उनकी रचना पदमावति का संगान किया। कमल ने स्वंय को एकलव्य एवं राम भदावर को गुरू द्रोण बताते हुए हूबहू राम भदावर के ही अंदाज में पदमावति को उसी लहजे एवं भाव-भंगिमाओं के साथ गाया तो हर कोई उसकी इस योग्यता पर मोहित हो गया। मौजूद लोगों ने जम कर तालियां बजाई एवं राष्ट्रीय कवियों ने भी नन्हें बालक की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए जम कर शाबाशी दी। बालक को स्वयं कवियों ने मालांए पहनाई उसे मंच पर ही कवि दीर्घा में अपने साथ बिठाया। इस मौके पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा भी कमल को स्वयं राम भदावर के हाथों स्मृति चिह्न दिलवाया गया। बालक के हर्ष में सभी श्रोता भी शामिल हुए।
जम कर चला सेल्फी का दौर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम के पूर्ण होने पर अपने पसंदीदा कवियों के साथ सेल्फी लेने का दौर भी चला एवं कार्यक्रम के अंत में मौजूद काव्य प्रेमियों द्वारा जम कर सेल्फियां कवियों के साथ ली गई। इस दौरान कवियों ने भी श्रीडूंगरगढ़ से मिले प्यार को अविस्मरणीय बताया एव घने कोहरे व भयंकर ठंड के बीच भी रात एक बजे तक काव्य पाठ सुनने वाले श्रीडूंगरगढ़ के सैंकड़ों श्रोताओं की काव्य रूचि को प्रेरणीय बताया।














कवि सम्मेलन के शानदार समारोह का आयोजन पूरा लाइव देखें आप नीचे दी गई यूटयूब लिंक पर क्लिक करके-
https://www.youtube.com/live/V7VNWdhXdJc?si=rIGD6EUIObRkh9m1
कवि सम्मेलन के शानदार समारोह का आयोजन पूरा लाइव देखें आप नीचे दी गई फेसबुक लिंक पर क्लिक करके-
https://fb.watch/pqsgtcUjk-/?mibextid=Nif5oz



