






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दुनिया भर में उत्सव मनाने की तैयारियों की खबरें मीडिया में नजर आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी उत्साह के साथ रामोत्सव की तैयारियां चल रही है। क्षेत्र के गांव गांव में विहिप, बजरंग दल व मातृ शक्ति, दुर्गावाहिनी के सदस्यों द्वारा घर-घर अक्षत व निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहें है। अनेक स्थानों पर अक्षत लेने के दौरान ढोल नगाड़ो से स्वागत व टोली सदस्यों का स्वागत भी किया जा रहा है। विहिप के वासुदेव शर्मा ने बताया कि इस दौरान अनेक बुजुर्ग महिलाएं व श्रद्धालु गद्गद भाव से आभार जताते है। गलियों में जय श्रीराम के जयकारे भी गूंजते नजर आ रहें है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में विभिन्न मंदिरों में 22 जनवरी को उत्सव की तैयारियां की जा रही है। शर्मा ने बताया कि गांव मोमासर में भी श्रद्धालु उत्सव की तैयारियों में जुटें है। हर घर में दीप जलाने व रामज्योत के साथ मीठा बनाने का आग्रह करने पर लोग उत्साह से दीवाली मनाने का संकल्प कर रहें है।

















