May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 11 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने से दु:खद खबर आई है। यहां मोमासर चौकी में सेवारत कांस्टेबल रामावतार पुत्र बेगाराम जांगू निवासी लाछड़सर, रतनगढ़ का निधन हो गया है और इस सूचना के बाद थाने में माहौल गमगीन हो गया है। दिवंगत कांस्टेबल गत 5-6 वर्ष से कैंसर से जूझ रहें थे। उनका बीकानेर, जयपुर, अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। 10 जनवरी को ही उन्हें अहमदाबाद से चंडीगढ़ रेफर किया गया था और अहमदाबाद में ही उनकी मृत्यु हो गई। परिजन शव को लेकर श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी पहुंचे जहां आज पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ गोमाराम जाट व थानाधिकारी अशोक विश्नोई सहित पुलिस थाना स्टाफ ने दी दिवंगत कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी।