






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाईयों में पर्ची सट्टा खेलते दो जनों को गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने पुलिस दल के साथ गश्त के दौरान सेसोमू स्कूल के सामने खड़े दो तीन जनों को पर्ची सट्टा खेलते देखा। पुलिस को देखकर दो तीन जने भाग गए व कागज पर लिखने वाला एक जना टीकमचंद निवासी मोमासर बास पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उससे सट्टा पर्ची व 300 रूपए नगदी बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हवासिंह को दी गई है। वहीं एक अन्य मामले में हैड कांस्टेबल राकेश कुमार ने मुखबीर की सूचना पर घूमचक्कर चौराहे के पास दो जवान लड़कों को आपस में कुछ लिखते लिखवाते देखा। पुलिस को देखकर एक जना भाग गया व दूसरा कालूबास निवासी लूणाराम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उससे 370 रूपए नगदी व सट्टे की पर्चियां बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी गई है।



