






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2024। पालिका क्षेत्र के नागरिक बिना किसी राजनीतिक द्वैष के राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव अपने घरों में, आस पास के मंदिरों में उमंग के साथ मनावें। ये बात पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने घुमचक्कर के पास आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में आयोजित सुदंरकांड व भजन कीर्तन के कार्यक्रम में कही। शर्मा ने कहा कि ये सदी की सबसे बड़ी खुशी है जिसे हर घर में रामज्योत जलाकर नागरिक मनाए। गांधी आश्रम संस्था अध्यक्ष सुभाष वेदी ने शर्मा का सम्मान किया। भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन से जुड़े देवीलाल जाट ने बताया कि दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और पौष बड़ा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान टैक्सी यूनियन के सदस्य शामिल हुए व कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला।





